भारत की सिन्धु नदी और कृष्णा नदी का वर्णन

Read and Share

एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक सिन्धु नदी है, जिसेअंग्रेजी में इंडस रिवर (Indus River) कहते हैं। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। इस नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा से हुआ है। कृष्णा नदी एक भारतीय नदी है जिसका नाम भारत के भगवान कृष्ण पर रखा गया है। इस नदी को भारत की पौराणिक नदियों में से एक है।

सिन्धु नदी

सिन्धु नदी पाकिस्तान, भारत में जम्मू और कश्मीर और चीन में पश्चिमी तिब्बत के माध्यम से बहती है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी की लंबाई लगभग 3610 किलोमीटर है।

Source: iStock

इसका ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। सिंधु नदी को बाए से ज़ांस्कर नदी, सुरु नदी, सुन नदी, झेलम नदो, चिनाब नदी, रावी नदी, ब्यास नदी, सतलज नदी, पानजनाद नदी तथा दाए से श्योक नदी, हुनजा नदी, गिलगित नदी, स्वात नदी, कुनार नदी, कावुल नदी, कुर्रम नदी, गोमल नदी, झोव नदियाँ मदद करती है। इसकी मुख्य सहायक नदी सेगे झांगवोसेन्नो झांगवो है। सिंधु नदी लेह, स्कार्दु दासु, वेशम, थाकोट, डेरा इश्माइल खान, सुक्कूर आदि शहरों से होकर गुजरती है।

सिंधु को पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एवं शतद् इनमें शतद् सबसे बड़ी उपनदी है। सतलुज/शतद् नदी पर बना भाखड़ा नंगल बांध के द्वारा सिंचाई एवं विद्दुत परियोजना को बहुत सहायता मिली है। इसकी वजह से पंजाब (भारत) एवं हिमाचल प्रदेश में खेती ने वहां का चेहरा ही बदल दिया है।

कृष्णा नदी

कृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक महत्त्वपूर्ण नदी है, इसका उद्गम महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट श्रृंखला से होता है। यह पूर्व से पश्चिम की और बहती है और फिर दक्षिण-पूर्वी दिशा में सांगली से होते हुए कर्नाटक राज्य सीमा की ओर बढ़ती है। यहाँ पहुंचकर यह नदी पूर्व की ओर मुड़ जाती है और अनियमित गति से कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्य से होकर बहती है। फिर यह दक्षिण-पूर्व व फिर पूर्वोत्तर दिशा में घूम जाती है और इसके बाद पूर्व में विजयवाड़ा में अपने डेल्टा शीर्ष की ओर बहती है।

Source: Telanganatoday

यहाँ से लगभग 1,290 किमी की दूरी तय करके यह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। जल प्रवाह और नदी बेसिन क्षेत्र के मामले में भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है। कृष्णा नदी पर कई पुल और बांध बनाए गए हैं और यह एक प्रदूषित नदी के रूप में जानी जाती है। कृष्णा नदी की लम्बाई लगभग 1400 कि.मी. है।

कृष्णा नदी भारतीय राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से गुजरती है और पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के हमसलादेवी में बंगाल की खाड़ी से मिलती है

कृष्णा नदी की सहायक नदियाँ कई हैं और सबसे महत्वपूर्ण उपनदी तुंगभद्रा नदी है। यह तुंगा नदी और भद्रा नदी द्वारा बनाई गई है जो भारत में पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में उत्पन्न होती है। अन्य सहायक नदियों में कोपना नदी, भीमा नदी, कुंडली नदी, मालप्रभा नदी घाटप्रभा, पेरला नदी, वारणा नदी, बिंदी नदी, मूसी नदी और दूधगंगा नदी शामिल हैं।

One response to “भारत की सिन्धु नदी और कृष्णा नदी का वर्णन”