JAC (झारखण्ड अकादमिक कौंसिल) बोर्ड क्लास 10th Mathematics सैंपल पेपर सेट 1

JAC Board 10th Maths Sample Set 1
Read and Share

JAC Board Class 10th Maths Sample Question Paper Set 1

Mock Test  2023

Class X

 Mathematics Set1 Full Marks: 80

Total number of Questions: 30

Time: 3 hrs


खंड A:  प्रश्न संख्या 1 से 10 तक प्रत्येक 1 अंक का है |

खंड B:  प्रश्न संख्या 11 से 15 तक प्रत्येक 2 अंक का है |

खंड C:  प्रश्न संख्या 16 से 25 तक प्रत्येक 3 अंक का है |

खंड D:  प्रश्न संख्या 26 से 30 तक प्रत्येक 6 अंक का है |


खंड A (Group A)

1.  HCF (306, 657) = 9 दिया है | LCM(305,657) ज्ञात कीजिये |

2. बहुपद P(x) के लिए y = p(x), तो शून्यों की संख्या ज्ञात करें|

3. जाँच करें कि, (x + 2)^3 = 2x(x^2 – 1) एक द्विघात समीकरण है|

4. मान निकालिये  sin 60o. Cos300 + sin30o.cos60o.

5. AP के चार प्रथम पद लिखे जिसका प्रथम पद a = -1.25 और सार्वंतर d = – 0.25 हो |

6. यदि एक वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर है तो उस वृत्त कि त्रिज्या क्या होगी |

7. सभी ……..त्रिभुज समरूप होते हैं | (समद्विबाहु /समबाहु) |

8. वृत्त को दो बिन्दुओ पर प्रतिच्छेद करने वाली रेखा को क्या कहते हैं ?

9. यदि P(E) = 0.05 है, तो E नहीं कि प्रायिकता क्या हैं?

10. तर्ग अंतराल की निम्न सीमाओं और संचयी बारम्बारता के बीच खींचे गए आलेख को 

      किस प्रकार का तोरण कहतें हैं|

खंड B (Group -B)

11. अभाज्य गुणनखंड विधि द्वारा 96 और 404 का HCF ज्ञात कीजिये |

12. एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिये, जिसके शुन्यंकों का योग तथा गुणनफल क्रमशः -3 और 2 हैं |

13. किसी 🛆PQR में PQ और PR  क्रमशः बिंदु E और F पर हैं और PQ = 1.28cm, PR = 2.56 cm और PE    =0.8cm हैं तो EF || QR होंगें ?

14.  2tan2 45o + cos2 30o  – sin2 60o का मान ज्ञात करें |

15. एक वृत्त खिचिये और एक दी गयी रेखा के समानांतर दो ऐसी रेखाएं खिचिये कि उनमे से एक श्पर्श रेखा हो और दूसरी छेदक रेखा हो   

खंड C (Group C)

16. 135 और 225 का HCF यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म का प्रयोग कर ज्ञात कीजिये 

अथवा 

दर्शाइए कि 5 – √3 एक अपरिमेय संख्या है |

17. हल कीजिये x/2 + 2y/3 = -1 और  x – y/3 = 3.

18.  ग्राफ़िय विधि से हल कीजिये : x + y = 5

       2x  + 2y  = 10.

19. उस AP का एकतीसवाँ पद ज्ञात कीजिये जिसका ग्यारहवां  पद  38 है और सोलहवां  पद 73 है |

20. सिद्ध कीजिये Sec A (1 – Sin A)(SecA + tanA)  = 1.

21. बिंदुओं (-5, 7) और (-1, 3) के बीच कि दुरी ज्ञात कीजिये |

22.बिंदु (-4,6) , बिंदुओं A(-6,10) और B(6, -8)  को जोड़ने वाले रेखाखण्ड को किस अनुपात में विभाजित करता है?

अथवा

उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसके शीर्ष (2,3), (-1,0) और (2,-4) है|

23. उस बिंदु का निर्देशांक ज्ञात कीजिये जो बिंदुओं (-1, 7) और (4,-3) को मिलाने वाले रेखाखण्ड को 2:3 के अनुपात में विभाजित करती हैं 

अथवा 

उस त्रिभुज का छेत्रफल ज्ञात कीजिये जिसके शीर्ष (2,3), (-1,0) और (2,-4) हैं| 

24. एक बक्से में 3 नीले, 2 सफ़ेद और 4 लाल कंचे हैं| यदि इस बक्से में से एक कंचा याद्रीच्क्ष्या निकाला जाता है तो इसकी 

क्या प्राथमिकता है की यह कंचा 

1) सफ़ेद है    2) नीला है   3) लाल है

 अथवा 

एक पासे को एक बार फेंका जाता है| निम्नलिखित को प्राप्त करने की प्राथमिकता ज्ञात कीजिये :

1) एक अभाज्य संख्या  2) 2  और 6 के बिच स्थित कोई संख्या   3) एक विषय संख्या

25. 6 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये , जिसका कोण 60o है |

अथवा

त्रिज्या 12 cm वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर का कोण 120o अतंरित करती है | सांगत वृत्तखंड का क्षेत्रफल ज्ञात करें|


खंड D (Group D)

26. दो क्रमागत विषय धनात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिये जिनके वर्गों का योग 290 हो |

27.एक 80 m चौड़ी सड़क के दोनों ओर आमने सामने लम्बाई वाले दो खम्भे लगे हुए है| इन दोनों खंभो के बिच सड़क के एक बिंदु से खम्भों के शिखर के उन्नयन कोण क्रमश 60o और 30o है| खंभों कीऊँचाई और खंभों से बिंदु की दुरी ज्ञात कीजिये|

अथवा

एक समतल जमीन पर कड़ी मीनार की छाया उस स्थति में  40m अधिक लम्बी हो जाती है जबकि सूर्य का उन्नतांश 60o से घटकर 30o हो जाता है| मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिये|

28. सिद्ध कीजिये , किसी त्रिभुज की एक भुजा के समान्तर अन्य दो भुजाओं को भिन्न भिन्न बिन्दुओ पर प्रतिछेद करने वाली रेखा, अन्य दो भुजाओ को एक ही अनुपात में विभाजित करती है|

29.एक शंकु के छिन्नक की तिर्यक ऊंचाई 4cm है तथा इसके वित्तीय के परिमाप 18 cm और 6 cm है | इसका छिन्नक का वक्र पुष्ठि क्षेत्रफल , संपूर्ण पुष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात करें |

अथवा

ऊंचाई 220 cm  है और आधार व्यास 24 cm वाले एक बेलन, जिस पर ऊंचाई 60 cm और त्रिज्या 8 cm वाला एक अन्य बेलन आरोपित है, से लोहे का एक स्तम्भ बना है | इस स्तम्भ का द्रवय्मान ज्ञात कीजिये, जबकि दिया गया है 1cm3  लोहे का द्रवय्मान लगभग 8 gm होता है|(pie = 3.14)  

30. निम्न आंकड़ों का माध्यक 424 है| यदि बारम्बारता का योग 100 है तो x और y का मान ज्ञात कीजिये|

वर्ग- अंतरालबारम्बारता
0-1002
100-2005
200-300x
300-40012
400-50017
500-60020
600-700y
700-8009
800-9007
900-10004

अथवा 

निम्न बंटन एक कक्षा के ३० विद्यार्थियों के भर दर्शा रहा है|विद्यार्थियों का माध्यक भर ज्ञात कीजिये|

भार(kg में )40-4545-5050-5555-6060-6565-7070-75

विद्यार्थियों की संख्या
2386632

Best of Luck

Also find: JAC 10th English Sample Paper Set 1